मुझे सिर्फ इंसान रहने दो
मज़हब की जरूरत होगी तुमको
मुझे तो अब बेदाग़ रहने दो
खुदा के बन्दों को अब
ना कोई नाम की जरुरत है
हर शख्स को जीने के लिए
अब तो सिर्फ सुकून की जरुरत है
मजहब को मेरा अब
अपना मामला रहने दो
ना दो मुझे कोई पहचान
मुझे सिर्फ इंसान रहने दो
ख्वाब फिर सजा है आखों मैं
धरती को जन्नत बन ने के
न डालो फिर से ज़हर
न घोलो रंग खुदगर्जी के
इन्हे इस बार तुम बेरंग ही रहने दो
मुझे सिर्फ इंसान रहने दो
सरपरस्ती के शौखीन तुम से है गुज़ारिश
कर सको तो इतना एहसान कर दो
छोड़ दो अपने हाल पर लोगो को
इन्हे ईमान पर सिर्फ जिन्दा रहने दो
न दो मुझे कोई पहचान
मुझे सिर्फ इंसान रहने दो





